एटा: जैथरा नगर की साहित्यिक प्रतिभा डॉ. प्रशांत देव मिश्र ने एक बार फिर नगर का नाम रौशन किया है। रविवार, 9 नवम्बर की सुबह 10 बजे उन्होंने डिजिटल खिड़की द्वारा आयोजित काव्यपाठ कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित टीवी चैनल ज़ी न्यूज़ पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का प्रसारण देखते ही नगरवासियों और साहित्य प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. मिश्र इससे पहले भी ज़ी न्यूज़, सुदर्शन, आज तक, शीमारू टीवी सहित कई नामी टीवी चैनलों पर काव्यपाठ कर चुके हैं। उनकी रचनाओं में प्रेम और मानवीय संवेदनाओं का विशेष स्थान है, जो दर्शकों और श्रोताओं को गहरे स्तर पर प्रभावित करती हैं।
नगर के युवाओं में डॉ. मिश्र की इस उपलब्धि को लेकर उत्साह दिखाई दिया। अब वे लगातार अपनी लेखनी से साहित्य जगत में नई पहचान स्थापित कर रहे हैं।
