खेरागढ़ (आगरा)। थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 24 वर्षीय महिला रानी पत्नी दशरथ 17 जून 2026 से अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ घर से लापता है। परिजनों के अनुसार रानी बिना किसी को बताए घर से चली गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
गुमशुदा महिला का रंग साफ, चेहरा गोल, आंखें काली तथा कद लगभग 5 फुट 4 इंच बताया गया है। वह घर से निकलते समय केसरिया रंग की साड़ी और पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए थी। पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति सामान्य है।
परिजनों और पुलिस द्वारा उसकी तलाश लगातार की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला अथवा उसके साथ मौजूद बच्चे के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
संपर्क करें:
पुलिस कंट्रोल रूम : 112
सहायक पुलिस आयुक्त, खेरागढ़ : 9454401233
थाना प्रभारी, खेरागढ़ : 9454402742
विवेचक/जांच अधिकारी : 7275950249
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिला या बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत उपरोक्त नंबरों पर सूचना दें, ताकि दोनों को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
