सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता,
खेरागढ़। आगामी 22 जुलाई को खेरागढ़ कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले विधानसभा खेरागढ़ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार देर शाम कार्यक्रम संयोजक एवं नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ के आवास पर महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम रावत एवं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाह ने विधानसभा खेरागढ़ के सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों के साथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सम्मेलन में अधिकतम बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।
बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, देहात मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार, जगनेर मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, इरादतनगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी तथा सैया मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाह सहित विधानसभा के मंडल महामंत्री एवं अन्य संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि 22 जुलाई को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करें।
