आगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में भोज कुमार फौजी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। गांव अटूस से शुरू हुई यात्रा अछनेरा, किरावली, फतेहपुर सीकरी, कागारौल और अकोला क्षेत्र से होकर गुजरी। करीब 60 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइक, चार पहिया वाहनों और ट्रैक्टरों के साथ शामिल हुए।यात्रा के दौरान युवाओं के हाथों में तिरंगा और जुबां पर वंदेमातरम के जयघोष गूंजते रहे।कानून व्यवस्था में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रख गया ।
राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर युवाओं ने देश की सेवा में शहीद हुए वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा में शामिल युवाओं के लिए ठंडाई और जलपान की व्यवस्था की। सैकड़ों बाइक, चार पहिया वाहनों और ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकली तिरंगा यात्रा से मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
