पत्रकार सुमित गर्ग,
खेरागढ़/जगनेर। गांव कछपुरा में कृषि विभाग आगरा की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ. लवलेश कुमार रहे। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों और ग्रामीणों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। कृषि विशेषज्ञ सौरभ अस्थाना ने किसानों को कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
गोष्ठी में महेश उपाध्याय राना, विहिप, वीरेंद्र परमार, सेक्टर संयोजक भाजपा, प्रह्लाद सिंह ADO (PP), निरपत सिंह ADO (AG), भरत दुबे, रामपाल, नरेंद्र, विश्वेन्द्र परमार सहित बड़ी संख्या में किसान साथी मौजूद रहे।
