शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, 2027 में सपा सरकार बनने का किया दावा
किरावली /अछनेरा। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत के बाद किरावली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बुधवार को कस्बे स्थित सपा कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।इस दौरान पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. आकाश अग्रवाल की जीत वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने का संकेत है। उन्होंने जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया।कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रईस पाल चाहर, नगर अध्यक्ष किरावली सुलेमान अहमद, दिनेश चौधरी, विधानसभा महासचिव देवेंद्र शर्मा, जिला अल्पसंख्यक सचिव सिंधी कुरैशी, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक गुड्डू कुरैशी, विधानसभा उपाध्यक्ष रूप किशोर शर्मा व रईस कुरैशी, राजवीर चाहर, नवाब उस्मानी, यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष जीशान अहमद, जमील कुरैशी, मनोज शर्मा, देवेंद्र चाहर, मुख्तियार सिंह और देवेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
