पीतम शर्मा।(अग्र भारत संवाददाता)
आगरा ।आगरा-मथुरा हाईवे पर अरतौनी के पास गुरुवार एक बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मंजू उम्र 30 वर्ष पत्नी आकाश निवासी अरतौनी सिकंदरा से करवा चौथ की खरीदारी कर अपने दो वर्षीय बेटे वंश और बेटी आकांक्षा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान अरतौनी के पास हाईवे की रेलिंग में बने कट से सड़क पार करते समय एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मंजू और उसके मासूम बेटे वंश की मौत हो गई, जबकि बेटी आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। करवा चौथ की खुशियों के बीच मातम।
करवा चौथ की खरीदारी कर घर लौट रही मां और उसके मासूम बेटे की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
