झाँसी उत्तर प्रदेश
सुल्तान आब्दी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और ऑल इण्डिया पयाम-ए-इन्सानियत फोरम, झांसी यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आईटीआई स्थित वृद्वाश्रम में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कमलेश कच्छल की अध्यक्षता एवं अपर जिला जल/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शरद कुमार चौधरी, स्पेशल जज ईसी एक्ट एवं एमपी/एमएलए कोर्ट जितेन्द्र यादव, सिविल जज जूनियर डिविजन हर्षिता सिंह एवं एआर
टीओ डॉक्टर सुजीत कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन वृद्वाश्रम, सिद्वेश्वर नगर, आईटीआई में किया गया। जिसमें आश्रय लिये वृद्वजनों को कम्बल और फलों का वितरण किया गया।
इस मौके पर ऑल इण्डिया पयाम-ए-इन्सानियत फोरम के अध्यक्ष मुफती इमरान नदवी ने कहा कि इस वृद्वाश्रम में सहयोग के लिए हम पहली बार नहीं आए है बल्कि कई बार यहां आना होता है लेकिन हर बार आकर यहां महसूस होता है कि आज की पीढ़ी वृद्वजनों के प्रति कितनी गैरजिम्मेदार है। इसको हमें बदलने के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि, जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कमलेश कच्छल ने कहा वृद्वाश्रम बताते हैं कि हमारे संस्कार कहां जा रहे हैं। हमारे संस्कारों की गरिमा हमारे समाज में गिर रही है। हमारी सोच को बदलना है। यहां लगभग 109 लोग वृद्वाश्रम में हैं। ये अच्छा होता कि सभी अपने परिवार के साथ रहते। अच्छा हो कि सभी अपने परिवार के साथ रहें। वृद्व कोई युटिलीटी की चीज़ नहीं हैं जब तक ज़रूरत रही अपने पास रखी, यह सोच गलत है। वृद्वावस्था ज़िन्दगी का एक पड़ाव है जिस पर सभी को पहुॅचना है। जो भी इस आयु तक पहुॅचता है वो बहुत लकी है। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम आशा करते है कि यहां सभी का सम्मान रखा जाता है फिर भी यदि किसी को यहां कोई समस्या है तो वो हमारे सचिव को इसकी जानकारी दे सकता है। हम समस्या का निराकरण करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन कोषध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ ने तथा आभार मुफती इमरान नदवी ने व्यक्त किया।
इस मौके पर एड0 इमरान, मज़हर अली, अफजल खान, अयाज खान, मज़हर खान, शकील खान,मेवा लाल, फहीम खान भारत मशीनरी, समीर खान, हाजी मुजाहिद और अनेकों लोग उपस्थित रहे।
