एटा,अलीगंज- तहसीलदार अलीगंज ने मानवता का परिचय देते हुए बस स्टैण्ड पर लगे जाम में फंसी एम्बूलेंस को निकलवाकर मानवता का परिचय दिया। ट्रैफिक पुलिस न होने चलते वह स्वयं अपनी गाडी से उतरे और जाम खुलवाया। तहसीलदार की कार्यशैली से स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
अलीगंज नगर के हर चौराहे और तिराहे पर जाम की समस्या प्रतिदिन बनी रहती है। जिसके कारण हर रोज हजारों की संख्या में लोग प्रभावित होते है। नगला पडाव, डाक बंगला, मुख्य बाजार, गांधी मूर्ति चौराहा, मातादीन चौराहा, सराय बस स्टैण्ड सहित कई इलाके जाम की समस्या से जूझते रहते है। इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद, व्यापार मण्डल एवं प्रशासन द्वारा बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं निकला। नगर में नो-एंट्री लागू न होने के यह समस्या बढती ही जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन कई स्थानों पर पुलिस पिकेट लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है, लेकिन जाम से जूझ रहे नगरवासियों को कोई भी सहूलियत नहीं है।
नगला पडाव पर देखा जाए तो प्रतिपल जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पर कई बार प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया है, लेकिन यह पुनः स्थापित हो जाता है। रविवार को अपराहन तहसीलदार संदीप सिंह किसी कार्यवश अपनी सरकारी गाडी से जा रहे थे। इसी दौरान नगला पडाव पर विकराल जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम में सैकडों की संख्या में वाहन फंसे हुए थे। तहसीलदार संदीप सिंह अपने साथियों के साथ जाम को खुलवाने में लग गए। काफी देर प्रयास के बाद उन्होंने जाम में फंसी एम्बूलेंस को निकलवाया।