आगरा। 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को एनकाउंटर से बचाने के नाम पर उसके परिवार से 60,000 रुपये वसूलने वाले दो फर्जी पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपित खुद को दिल्ली से संचालित एक नेशनल हिंदी न्यूज चैनल का पत्रकार बताते थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से वांछित बदमाश की तलाश कर रही थी, जिसके खिलाफ 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी बीच, आगरा में टिंकू और सचिन नाम के दो युवक, जो अलग-अलग न्यूज चैनल से जुड़े होने का दावा करते थे, आरोपी के परिवार से संपर्क कर एनकाउंटर का भय दिखाते हुए रुपये ऐंठने में सफल हो गए।
गौरतलब है कि आरोपी युवक की पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई थी। इस घटना के बाद आरोपी के पिता ने जब फर्जी पत्रकारों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इससे गुस्साए पिता ने खेरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फर्जी पत्रकारों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने यह सवाल उठाया है कि कैसे कुछ लोग अपराध के नाम पर समाज में भय का माहौल बनाकर व्यक्तिगत लाभ उठा रहे हैं।
प्रभारी-दैनिक अग्रभारत समाचार पत्र (आगरा देहात)
प्रभारी-दैनिक अग्रभारत समाचार पत्र (आगरा देहात)
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: वर्षों से आतंकी हमलों के साये में रही रामनगरी अयोध्या अब अत्याधुनिक…
एयर फोर्स वेटरन एसोसिएशन बनाने की रखी नींव आगरा - आंग्ल नव वर्ष के प्रथम…
आगरा में मानसून से पहले ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और जलभराव की गंभीर चुनौती। बृज खंडेलवाल…
Advertisement
Sign in to your account