सुमित गर्ग संवाददाता,
खेरागढ़। कृषि विभाग आगरा की ओर से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम 2026-27 के तहत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कृषि बीज केंद्र, भिलावली मोड़ पर किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मोटे अनाज के उपयोग से होने वाले विभिन्न लाभों की जानकारी दी। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने और कीटनाशकों व रासायनिक खाद के प्रयोग को कम करने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चाहर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह सिकरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिकरवार, मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिकरवार रहे। कृषि विभाग की ओर से वैज्ञानिक राजन सिंह चाहर, डॉ. राजपाल, बीज गोदाम प्रभारी सुधाकर, एसएमएस जोरावर, टिंकू शर्मा, हरिओम सिकरवार, श्यामवीर, विक्रम चौधरी, महेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, मोनू सिकरवार, इमरान खान सहित विकासखंड खेरागढ़ के विभिन्न गांवों से आए किसान मौजूद रहे।
