आगरा। कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मज़बूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसमें कई कांग्रेस नेताओं को बिहार चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग आगरा रहे बशीर रुल हक को नालंदा विधानसभा सीट संख्या 172, बिहार शरीफ का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बशीर रुल हक पिछले कई वर्षों से आगरा में कांग्रेस संगठन को मज़बूत करने, अल्पसंख्यक वर्ग को जोड़ने और जनहित के मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके कार्य और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें बिहार चुनाव में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद बशीर रुल हक ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस के संगठन को मज़बूत बनाना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह आगरा के लिए गर्व का विषय है। पार्टी को विश्वास है कि बशीर रुल हक की सक्रियता और अनुभव से बिहार में कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
