एक दर्जन से अधिक होटलों में कपल्स को किराये पर देते हैं कमरे , सिविल ड्रेस में होटल में बैठने वाले पुलिसकर्मियों की जांच क मांग
अग्र भारत संवाददाता।
आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में कुछ होटलों की गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।जाो पुलिस कमिश्नर के सख्त रवैया के बाद भी सिविल ड्रेस मेंतैनात पुलिस कर्मी संरक्षण देकर आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक होटल ऐसे हैं, जहां कथित तौर पर मोटी रकम लेकर कपल्स को कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। आरोप है कि कुछ होटल संचालक नियमों को ताक पर रखकर अपना कारोबार चला रहे हैं। इसके बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई न होने से उनकी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सुत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी होटल संचालकों के रवैये में बदलाव नहीं आया है। मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि थाने में लंबे समय से तैनात पुलिस कर्मियों के कुछ होटल संचालकों से संपर्क हैं। जो सिविल ड्रेस में होटलों में बैठते हैं।
ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। संबंधित होटलों के सीसीटीवी फुटेज, प्रवेश रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की नियमानुसार जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। और अवैध कारोबारों पर अंकुश लग सके
सीसीटीवी फुटेज और होटल संचालकों की कॉल डीटेल्स की जांच से खुल सकता है मामला
चौराहे के आसपास स्थित संबंधित होटलों के सीसीटीवी फुटेज, और अन्य रिकॉर्ड की जांच से आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकती है। साथ ही, लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों और होटल संचालकों के बीच कथित संपर्कों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब देखना होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराते हैं या नहीं।
