सिकंदरा। भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस गुरुवार को उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने किसान हित, सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। किसानों, नारी शक्ति और युवाओं की भी सहभागिता रही। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल भदौरिया ने कहा कि संगठन की चार वर्ष की यात्रा किसानों की जमीनी समस्याओं और अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष की यात्रा है। संगठन का उद्देश्य गांव के किसान की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की नींव की ईंट है। जमीन, फसल, सिंचाई, बिजली, सड़क, मंडी, खाद-बीज, मुआवजा और आवारा पशुओं जैसी समस्याओं का गंभीरता से समाधान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को समस्या के समय अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। संगठन को व्यक्ति विशेष के बजाय किसान हितों पर आधारित मजबूत और अनुशासित संगठन बनाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशफाक अली, राष्ट्रीय सैनिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल सिकरवार, महानगर अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रदेश महासचिव वलीशेर, मंडल उपाध्यक्ष लवकुश सोलंकी, मुकेश सिकरवार, रूपेश सिकरवार, ललित कुमार, मीडिया प्रभारी राज ठाकुर, तेजेंद्र प्रताप सिंह और ओमवीर नेता सहित अन्य मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
संगठन में किशन सिंह, अवधेश कुमार, जवाहर सिंह वर्मा, अजयपाल धाकरे, सूरज जादौन, गणेश हसीन, आशिफ साह, बच्चू सिंह, आकाश शर्मा, योगेश मुद्गल, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, सोनू शर्मा, मनोज शर्मा, रिंकू परमार, महेंद्र शर्मा और रोहित सिंह को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत कर किसान हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दिलाया।
भारतीय हलधर किसान यूनियन ने मनाया धूमधाम से चौथा स्थापना दिवस
Leave a Comment
