Agra News: आगरा के जगदीशपुरा में बीएस प्लाजा स्थित बंद कोचिंग में शिवालिक स्कूल के गणित शिक्षक ओपी यादव का शव मिला। पुलिस मामले की जाँच में जुटी।
Agra Teacher Death Case: आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास चौकी के पास स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ स्थित एक बंद कोचिंग सेंटर के अंदर शिवालिक स्कूल के मैथ्स टीचर ओपी यादव (OP Yadav) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है।
शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई है।
मंगलवार से लापता थे शिक्षक, बदबू आने पर हुआ खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक ओपी यादव शिवालिक स्कूल में गणित (Maths) के शिक्षक थे। इसके साथ ही वे बीएस प्लाजा (BS Plaza) के सेमी-बेसमेंट में अपनी एक प्राइवेट कोचिंग भी चलाते थे।
-
3 दिनों से थे लापता: बताया जा रहा है कि मंगलवार से न तो उनकी कोचिंग खुली थी और न ही वे स्कूल पढ़ाने गए थे।
-
कई दिन पुराना है शव: बंद कोचिंग के अंदर से जब तेज दुर्गंध आने लगी, तब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दरवाजा खोला तो अंदर शिक्षक का शव पड़ा मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़ने की स्थिति में पहुँच चुका था।

