आगरा। (अग्र भारत) रुनकता चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग कुछ ही समय में तलाश कर वापस कर दिया। बैग मिलने के बाद पीड़ित के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस का आभार व्यक्त किया।जानकारी के अनुसार बिहार से आए संदीप कुमार पुत्र कृष्ण प्रसाद सिंह, निवासी अरवल, बिहार, अपनी पत्नी को डीएलएड का एग्जाम दिलाने आए थे। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में छूट गया था। बैग खोने की सूचना मिलने पर रुनकता चौकी, पुलिस सक्रिय हुई। चौकी प्रभारी आशीष त्यागी व उप निरीक्षक पवन कुमार गुप्ता एवं उप निरीक्षक दीपक कुमार ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से बैग की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही देर में खोया हुआ बैग बरामद कर संदीप कुमार को वापस कर दिया गया।बैग वापस मिलने पर संदीप कुमार ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
