आगरा (अग्र भारत)। जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद के थाना अछनेरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कमिश्नरेट आगरा में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2026 की थाना स्तर मूल्यांकन रिपोर्ट (जनसुनवाई) में अछनेरा थाने को निर्धारित सभी मानकों पर 100 में से 100 अंक मिले हैं।
मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार, थाना अछनेरा ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कमिश्नरेट के सभी थानों में पहला स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आधार पर मिली है।रिपोर्ट में शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने, उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने और निस्तारण प्रक्रिया में जवाबदेही जैसे मानकों को भी शामिल किया गया। पुलिस के अनुसार, जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जा रही है।हालांकि, मूल्यांकन में मिले शत-प्रतिशत अंकों को धरातल पर भी शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि में बदलना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण होगा। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।
