Jhansi News: दीपावली पर पटाखों से आंखों की चोट के खतरे को देखते हुए ASG Sharp Sight संस्थान 15 साल तक के बच्चों का 4 से 14 नवंबर तक मुफ्त इलाज कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें।
सुल्तान आब्दी
Jhansi Eye Care News: दीपावली के पावन पर्व पर आतिशबाजी (पटाखों) के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। नेत्र विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पटाखों से आंखों में लगने वाली चोट को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है और समय पर इलाज न मिलने पर आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए झांसी के ASG Sharp Sight संस्थान ने 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए मुफ्त इलाज की विशेष पहल की है।
4 से 14 नवंबर तक बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क परामर्श और उपचार
ASG Sharp Sight संस्थान की ओर से शुरू की गई इस विशेष पहल के तहत 4 नवंबर से 14 नवंबर तक पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले 15 वर्ष तक के बच्चों को बिल्कुल मुफ्त (नि:शुल्क) ओपीडी परामर्श और जरूरी चिकित्सीय उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
संस्थान के विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार माता-पिता शुरुआती चोट को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को समय पर उच्च गुणवत्ता का इलाज दिलाकर उनकी दृष्टि को सुरक्षित रखना है।
डॉक्टरों की विशेष अपील और सलाह
-
डॉ. रामकिशन जनौरिया ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को आतिशबाजी से दूर रखें और यदि पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि यदि दुर्भाग्यवश किसी बच्चे की आंख में चोट लग जाए, तो किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे या लापरवाही के बजाय तुरंत किसी नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
-
डॉ. शीमालि पाटले ने जानकारी दी कि आंखों की चोट के मामलों में समय पर इलाज बेहद जरूरी होता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यदि आवश्यकता पड़े, तो संस्थान में सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
