झाँसी उत्तर प्रदेश
सुल्तान आब्दी
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा नव वर्ष पर पिकनिक…
उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में गढ़मऊ झील पर पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। पिकनिक में सभी ने सर्दी के मौसम में झील के खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाया। मनोरंजन के लिए कार्यक्रम संयोजिका अर्पणा द्विवेदी तथा शशि सराओगी द्वारा म्यूज़िकल हाउज़ी और स्नैक्स आइटम अरेंज किए गए थे। साथ ही सभी ने मिलकर बैठक की और अगले सत्र की रूपरेखा के बारे में विचार-विमर्श किया।
रजनी गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी तथा महिलाओं द्वारा कुछ विशेष करने पर सम्मान इत्यादि विषयों पर जागरूकता फैलाने पर मुख्य रूप से काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता अर्पणा द्विवेदी निधि नगरिया रामश्री गुप्ता प्रियंका सेठ रश्मि महेंद्रू मीनू चावला दिव्या गुप्ता अनामिका टंडन शशि सराओगी कल्पना गुप्ता रेणु विभा कुसुम नीलम संयोगिता सेन रचना सोनी नेहा झा इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
