झाँसी उत्तर प्रदेश
सुल्तान आब्दी
जिला कारागार में वस्त्र किए वितरित
झांसी। ऑल इण्डिया पयाम ए इन्सानियत फोरम झांसी यूनिट के बैनर तले जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों एवं बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए गए। अध्यक्षता करते हुए जिला अपर जज शरद कुमार चौधरी ने बताया कि फोरम द्वारा समय समय पर जेल में बन्दियों के प्रति संवेदना दर्शाई जाती रही है। इससे उन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े, जिससे वह जराइम की दुनिया से तौबा करने के लिए प्रेरित हों। मुफ्ती इमरान नदवी ने बताया कि सर्दियों से बचाव के लिए यह वस्त्र उनको सहारा देंगे। इसी सोच से इसका वितरण किया गया है। धनाभाव के चलते जो कैदी जमानत अदा नहीं कर पाते हैं। ऐसे कैदियों की जमानत कराना हो या उन्हें सही दिशा दिखाना हो, फोरम सदैव तत्पर रहती है। आज वस्त्र पाकर कैदियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं जेल प्रशासन ने झांसी यूनिट के कार्यों को सराहा। इस दौरान जेल अधीक्षक विनोद कुमार, डिप्टी जेलर विपल्व श्रीवास्तव, अफजाल खान,हसन मोहम्मद,वसीम खान, सारीम खान,रिज़वान आदि मौजूद रहे।
