झाँसी उत्तर प्रदेश
सुल्तान आब्दी
शकील खान बने झाँसी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, बूथ संगठन को दुरुस्त करने की मिली जिम्मेदारी
झांसी – आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बूथ संगठन व एस आई आर को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल द्वारा पूर्व प्रवक्ता शकील खान को पोलिंग बूथ के संगठन व एस आई आर कार्य को पूर्ण करने हेतु झांसी सदर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस उपलक्ष में आज नवनियुक्त प्रभारी शकील खान का माल्यार्पण कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं अध्यक्षता करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ‘भोजला’ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हैं और इस भरोसे का परिणाम है कि आज पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता ‘अपना बूत करो मजबूत’ का संकल्प लेकर न पीडीए के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय पाल, मोहर सिंह राठौड़, अमित कुशवाहा, चंदन खटीक, प्रदेश प्रवक्ता शाहनवाज खान, शोएब मकरानी, पंडित राहुल मिश्रा, श्रीमती पुष्पा शिवहरे, गौरव यादव, जाहिद मंसूरी, आमिर खान, संतोष रैकवार, राजवीर पिपरिया आदि उपस्थित रहे। संचालन जाहिद मंसूरी ने किया व सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने व्यक्त किया।
