आगरा में ताजमहल देखने आई झारखंड की महिला पर्यटक की पश्चिमी गेट पार्किंग में अचानक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका, कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार।
आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने आगरा आई झारखंड की एक महिला पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना ताजमहल के पश्चिमी गेट स्थित पार्किंग क्षेत्र की बताई जा रही है। महिला की अचानक मौत की खबर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
अचानक बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पर्यटक की पार्किंग क्षेत्र में अचानक तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती स्तर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
ताजमहल देखने की हसरत रह गई अधूरी
झारखंड से आगरा घूमने आई महिला पर्यटक की मौत से पर्यटन यात्रा का दुखद अंत हो गया। ताजमहल का दीदार करने की उसकी हसरत अधूरी रह गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
