तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, डेटा संकलन की बारीकियां सिखाईं
अग्र भारत संवाददाता, शैलेन्द्र शर्मा,किरावली। नगर पंचायत किरावली कार्यालय के सभागार में मंगलवार से जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। जनगणना लिपिक सत्यभान सिंह की देखरेख में आयोजित प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर श्याम सिंह और अमर बाबू ने प्रतिभागियों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया और डेटा संकलन की बारीकियों की जानकारी दी है।
प्रशिक्षकों ने आधुनिक तकनीक और निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से सटीक एवं त्रुटिरहित आंकड़े जुटाने के तरीके समझाए। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में 47 प्रगणक और सात सुपरवाइजर भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य जनगणना कार्य को निर्धारित समय में पारदर्शिता और शुद्धता के साथ पूरा करना है। पहले दिन प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।इस अवसर पर मनोज पाराशर, दिनेश्वरी सारस्वत, नकुल, डॉ. रिचा अग्रवाल, चंद्र प्रकाश सोलंकी, वीरेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा, यशपाल सिंह, जगवीर चाहर, सुनील कुमार, जिया उल हसन और तकनीकी सहायक शादाब अली सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
