अम्बेडकरनगर | वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को जनपद अम्बेडकरनगर के यातायात कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान जिले के ट्रैफिक प्रभारी जय बहादुर यादव के नेतृत्व में संचालित किया गया।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं ट्रैफिक सिपाहियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।
ट्रैफिक प्रभारी जय बहादुर यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

