भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त, सुगम यातायात और संदिग्ध गतिविधियों पर रही पैनी नजर
अछनेरा(अग्र भारत)। धनतेरस पर्व पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अछनेरा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस आयुक्त और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने के साथ लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बाजारों में जाम की स्थिति से बचने के लिए अनावश्यक वाहन खड़े करने पर नजर रखी गई। वहीं, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रही।पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से दुकानों पर सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। थाना अछनेरा पुलिस ने लोगों से धनतेरस और दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, यातायात नियमों का पालन करने और आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
