खेरागढ़। भाजपा संगठन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा खेरागढ़ के नगर मंडल खेरागढ़ में सेक्टर भिलावली एवं सेक्टर बुरेहरा में विशेष अभियान चलाया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के निर्देशन तथा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंडित देवेंद्र रावत के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भागीदारी के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री उदयप्रताप सिंह सिकरवार, नगर मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व प्रधान सोनू सिंह, डॉ. भोगी राम राजपूत, मनोज परमार, हरेंद्र सिंह राजपूत, बनवारी लाल शर्मा, श्रीकृष्ण माहौर सहित किसान मोर्चा की टीम, बूथ अध्यक्ष एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभियान के दौरान संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया
