बाइक सवारों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
खेरागढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 16 अगस्त 2026 को खेरागढ़ क्षेत्र के जनमानस की ओर से बाइक सवारों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के बीच यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा जगनेर स्थित लीला बती गार्डन से प्रारंभ होकर खेरागढ़ के श्री महात्मा दूधाधारी इंटर कॉलेज पहुंची। यहां विद्यालय परिसर में महात्मा दूधाधारी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बाइक सवारों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों में उत्साह भर दिया।

यात्रा में भाजपा जिला आगरा के जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी ठा. नीरज परमार, भाजपा किसान मोर्चा आगरा के जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह सिकरवार, जगनेर चेयरमैन कुलदीप गर्ग, हरेंद्र रायसाहब, पूर्व प्रधान छत्रपाल सिंह परमार, पूर्व प्रधान केशव सिंह, बच्चू सिंह सिकरवार, गजेंद्र सिंह सिकरवार, लाल बहादुर सिंह सिकरवार, मंडल अध्यक्ष पवन सिकरवार, मनोज प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार सुशील शर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवदत्त परमार, मलखान सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश परमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह तोमर तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष फौरन सिंह रायठोर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विशाल बाइक तिरंगा यात्रा ने खेरागढ़-जगनेर क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
