एटा। जनपद के गांव नगला रेवती में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बाबूराम पाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्र उदय पार्टी) ने मां अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूराम पाल ने “वोट हमारा, राज हमारा” का नारा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट होता है और अब समय आ गया है कि समाज अपने अधिकारों और भागीदारी के प्रति जागरूक हो। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर संगठन को मजबूती दें और आगामी राजनीतिक संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र उदय पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने अधिकारों को समझें और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।
वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने समाज सेवा, न्याय और विकास का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ना चाहिए।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राम आसरे पाल, प्रदेश महासचिव राकेश पाल, जिलाध्यक्ष सुमेर सिंह, उपेन्द्र सिंह, रवि पाल, गिरीश चंद्र कमांडो, पहुंचीलाल धनगर सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी योजनाओं को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई।
वोट हमारा, राज हमारा — बाबूराम पाल
Leave a Comment
