वृंदावन। प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की पत्नी कुसुम कन्हाई का निधन बुधवार को दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में हो गया। उनकी पार्थिव देह आज रात तक वृंदावन पहुंचेगी और बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी।
60 वर्षीय कुसुम कन्हाई पिछले एक महीने से लिवर की बीमारी के चलते अस्पताल में उपचाराधीन थीं। हाल ही में उन्हें हार्ट अटैक भी आया, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई। उनके निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग उनके कृपालु आश्रम के सामने नंदनवन स्थित आवास पर पहुंच गए।
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के डहरपुर कस्बे में एक हैरान करने वाला पारिवारिक…
आगरा के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट विकास वर्मा ने दस वर्षीया बालिका के अपहरण, दुराचार…
शहर और देहात के कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल 31 थानेदारों का कार्यक्षेत्र में…
Advertisement
Sign in to your account