जैथरा,एटा। खेत को लेकर चल रहे विवाद में दबंगों पर ग्रामीण के खेत को जोतने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़ित ग्रामीण ने थाना जैथरा पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सुभाष गांव दौलतपुर के अनुसार, उसके खेत में सरसों की फसल खड़ी थी। आरोप है कि गांव के ही पिंकू, मुन्नी देवी, सत्यपाल सहित अन्य लोगों ने खेत में खड़ी फसल की परवाह किए बिना जबरन खेत को जोत लिया। इससे फसल को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने विरोध जताया और मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पीड़ित का आरोप है कि खेत में खड़ी सरसों की फसल को जोते जाने से नुकसान हुआ है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, खेत का मौका-मुआयना करने और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
